बीकानेर चाकू बाजी की घटना हमले दो घायल,
बीकानेर के गंगा शहर थाना इलाके में आपसी कहां सुनी के बाद दो पक्षों में झगड़ा हो गया विवाद इतना बढ़ा की चाकू बाजी हो गई इस वारदात में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया जानकारी के अनुसार घटना मानक गेस्ट हाउस के नजदीक हुई दोनों पक्षों में दिन में किसी बात को लेकर बहस हुई थी रात को जब प्रवीण गहलोत और नवीन गहलोत घर की तरफ जा रहे थे तभी आरोपियों ने उनको रास्ते में रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया घटना की सूचना मिलते ही गंगा शहर थाना ड्यूटी ऑफिसर सवाई सिंह अपनी टीम सहित तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की हमले के बाद आरोपी मौके से फरार भी हो गए पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह बात साफ हुई है कि मामला आपसी रंजीश और कहा सुनी से जुड़ा हुआ है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।