हैरान करने वाला मामला स्कूटी का चालान काटा 20 लाख का।
देश के उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक हैरान करने देने वाला घटना सामने आई है जहां पर पुलिस ने एक स्कूटी का 20 लाख 74000 का चालान करके गाड़ी मालिक को झटका दे दिया यह चालान जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया जिसके बाद पुलिस द्वारा इस चालान को सही करके ₹4000 का कर दिया मामला है
बीते 4 नवंबर को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित गांधी कॉलोनी पुलिस चौकी पर का है जहां पर एक स्कूटी सवार अनमोल सिंह को 2074000 का चालान किया गया इस चालान में यह हवाला दिया गया था की स्कूटी सवार ने ना तो हेलमेट लगाया हुआ था और ना ही उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस था और ना ही स्कूटी के कागज से इसके बाद स्कूटी को पुलिस द्वारा सीज कर दिया गया था।
इस बड़ी रकम के चालान को जब स्कूटी मालिक ने सोशल मीडिया पर वायरल किया तो पुलिस भी हरकत में आई और फिर पुलिस द्वारा इस चालान को ठीक करके ₹4000 का कर दिया गया मामले को लेकर अधिकारियों के अनुसार इस स्कूटी पर कार्रवाई करते हुए 207 एमजी एक्ट की धारा लगती लेकिन जिस सब इंस्पेक्टर द्वारा यह चालान काटा गया वह 207 बी भरना भूल गए जिससे मिनिमम जुर्माना होता है जिसके चलते 207 संख्या चालान की राशि में जुड़ गई और यह चालान 274 000 का हो गया था ।
चालान के बारे में अधिक जानकारी देते हुए एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी और इस समय बाइक को चेक किया तो उसके पास कागज नहीं थे और ना ही डीएल लाइसेंस था उसके बाद उसे पर 207 एमवी एक्ट की धारा लगानी थी सब इंस्पेक्टर द्वारा 207 एमवी भूल गए तो इस कारण से जो कम से कम जुर्माना भरा जाता है वह राशि और 207 संख्या जुड़ गई जिस कारण से वह गलत दिखने लगा फिलहाल उसे सही कर दिया गया है अब वाहन सीज है जिसके लिए ₹4000 का मिनिमम जुर्माना भर गया है अंतिम जुर्माना न्यायालय द्वारा तय किया जाएगा एसपी चौबे ने कहा कि प्रथम दृष्टया में यह लिखने की गलती है जिसकी जांच करवाई जाएगी और वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।