राजधानी सहित दो शहरों में स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसी या अलर्ट हुई।
देश में आज सुबह दो बड़े शहरों में स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद छात्रों पेरेंट्स और स्कूल प्रशासन में अफरातफरी मच गई कई स्कूल खाली कराए गए और बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में लगातार चौथे दिन शुक्रवार को आज 20 स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी भरे ईमेल मिले ईमेल मिलते ही कई स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया और सुरक्षित बच्चों को घर भेज दिया गया दिल्ली पुलिस ने बम निरोधक दास्ते डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसी के साथ तलाशी अभियान और जांच अभियान शुरू कर दिया है ।
इसी तरह की घटना बेंगलुरु से भी सामने आई है जहां पर राज राजेश्वरी नगर केंगरी और आसपास के कई स्कूलों को भी शुक्रवार को बम से उड़ने की धमकी मिले ईमेल के बाद बेंगलुरु सिटी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूलों में सुरक्षा बलों की तैनाती की और जांच अभियान शुरू कर दिया।