स्कूल हादसे के बाद अलर्ट हुआ शिक्षा विभाग जारी की गाइडलाइन
राजस्थान में झालावाड़ में स्कूल हादसे के बाद शिक्षा विभाग ने राज्य में स्कूल सुरक्षा को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी कर दी है स्कूलों की नाजुक स्थिति और मानसून के खतरे को देखते हुए शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए हैं प्रदेश के किसी भी जिले या ब्लॉक में यदि भारी बारिश की चेतावनी जारी होती है तो संबंधित जिला कलेक्टर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से दो दिन के लिए शासकीय एवं निजी विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर सकते हैं यह अवकाश केवल छात्रों के लिए होगा शिक्षकों और नॉन टीचिंग स्टाफ को स्कूल में आना अनिवार्य होगा अगर स्कूल भवन स असुरक्षित है तो उसमें छात्रों को नहीं बैठाया जाएगा ऐसी स्थिति में पढ़ाई के लिए सुरक्षित अन्य स्थान की टेंपरेरी व्यवस्था की जाएगी राज्य के हर विद्यालय का भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र अनिवार्य किया जाएगा विद्यालय प्रबंधन को भवन की सुरक्षा के संबंध में रिपोर्ट जारी करनी होगी शिक्षा विभाग द्वारा भवन सुरक्षा सर्वेक्षण के आदेश के तहत सभी अधिकारी और कर्मचारियों का अवकाश स्थगित किया है बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने प्रतिबंधित है सरकारी और निजी विद्यालयों से जुड़े सभी जिम्मेदार अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके अभिभावकों को भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर निर्देशित किया है कि वह आवश्यकता पड़ने पर ही बच्चों को स्कूल भेजें और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखें।