February 12, 2026

बीकानेर विवाहिता की मृत्यु के बाद ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर के नोखा थाना क्षेत्र से एक दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है जिसमें आडसर पुरोहितान निवासी देवाराम पुत्र स्वर्गीय तुलसाराम ने अपनी बहन बसंती की मृत्यु के लिए ससुर पति और सास पर आरोप लगाए हैं प्रार्थी देवाराम ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी बहन बसंती की शादी 11 मार्च 2020 को श्यामलाल पुत्र सोहनलाल लखारा निवासी लखारा शिव मंदिर नोखा के साथ हुई थी शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज व सोने चांदी के आभूषण दिए और इसके बावजूद सास, ससुर और पति दहेज कम लाने को लेकर बसंती को लंबे समय से प्रताड़ित करते रहे लगभग 2 साल पहले आरोपियों ने ₹200000 और मकान नोखा में बनवाने की मांग को लेकर बसंती के साथ मारपीट की घटना के बाद प्रार्थी का परिवार बसंती को अपने पीहर लेकर आया था।

बाद में दोनों पक्षों में पंच पंचायती हुई जिसमें विवाद नहीं करने की बात कह कर आरोपी पक्ष ने बसंती को वापस ससुराल भेजने पर सहमति दी लेकिन कुछ समय बाद फिर दहेज की मांग और प्रताड़ना शुरू हो गई प्रार्थी देवाराम के अनुसार 29 नवंबर 2025 को बसंती ने अपनी मां मां को फोन पर दहेज के लिए मारपीट और गाली देकर मारने  की साजिश की जानकारी दी 30 नवंबर को उसने अपने मांमा के बेटे को भी ऐसी ही जानकारी दी ।

प्रार्थी ने पुलिस  बताया कि 2 दिसंबर की रात्रि बसंती के ससुर सोहनलाल ने फोन पर उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी और बाद में फोन बंद कर दिया अगले दिन जब वह ससुराल पहुंचा तो आरोपियों ने सही जवाब न देकर गोलमोल जवाब दिए उसने बहन को देखा तो उसके मुंह और नाक से जाग निकल रहे थे तथा गर्दन पर निशान थे देवाराम का आरोप है कि बसंती की हत्या दहेज के लिए की गई है पृथ्वी की रिपोर्ट कर पर नोखा थाने में बीएन 2023 की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच का अनोखा जरनैल सिंह आईपीएस को सुपुर्द की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *