बीकानेर सर्दी को देखते हुए जिला कलेक्टर ने बच्चों को दी राहत यह आदेश जारी किया।
बीकानेर में पड़ रही कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिला कलेक्टर ने एक बार फिर आदेश जारी किया है, और स्कूल के बच्चों को राहत दी है, जिला कलेक्टर ने आदेश जारी किया है कि,
बीकानेर जिले के कक्षा 1 से 12वीं तक के समस्त राजकीय (सरकारी), निजी विद्यालयों और मदरसों का समय अब प्रात: 10:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक रहेगा। यह आदेश आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा।