February 12, 2026

सनसनीखेज हत्याकांड पति के घर से जाने के बाद दोस्त आता था घर और फिर,,

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

हत्या की सनसनीखेज वारदात राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से है जहां पर पुलिस ने युवक एक युवक की हत्या के आरोप में उसी के दोस्त को गिरफ्तार किया है ।

हत्या की यह घटना शनिवार की बताई जा रही है पुलिस ने सोमवार को इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामला अवैध संबंधों को लेकर है जिस युवक की हत्या हुई वह आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबंध रखता था हैरानी की बात यह है कि दोनों कई सालों से दोस्त से और बिजनेस पार्टनर भी थे मामले की जांच सदर थाना पुलिस कर रही है पुलिस के बताएं अनुसार शनिवार को इंदिरा विहार कॉलोनी में झाड़ियां के पास एक युवक का शव पड़ा मिला था सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो पता चला एक युवक का शव था और खून से लथपथ था और चेहरा बुरी तरीके से बिगड़ा हुआ था जांच की तो मालूम चला कि शव के नजदीक ही ट्रैक्टर के टायरों के निशान है और इसी आधार पर जांच शुरू की गई और युवक की पहचान महेंद्र सिंह के रूप में हुई युवक के शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया ।

महेंद्र के भाई की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू की तो मालूम चला महेंद्र और रामेश्वर नाम का युवक दोनों दोस्त थे साथ ही डेरी का कारोबार करते थे और रूपयों का लेनदेन भी होता था इसी के काम के चलते दोनों का एक दूसरे के घर भी आना-जाना था जांच में यह भी सामने आया कि महेंद्र ज्यादा आता था अक्सर महेंद्र तब आता था जब रामेश्वर घर पर नहीं होता था पुलिस ने रामेश्वर को तलाश शुरू की और पुछताछ में सामने आया कि रामेश्वर की पत्नी के साथ महेंद्र के अवैध संबंध थे और कुछ समय पहले ही रामेश्वर ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ भी  था तभी से दोनों में विवाद चल रहा था शनिवार को रामेश्वर ने ट्रैक्टर से महेंद्र की कुचलकर हत्या कर दी और फरार हो गया हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है पुलिस अधिकारियों के अनुसार अवैध संबंध में फिर दो परिवार बर्बाद कर दिए और एक दोस्त की मौत हो गई है दूसरे को जेल हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *