ट्रक में सड़क पर बैठी हुई पांच गौ माता को कुचल दिया।
बीकानेर के कस्बे डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव शेरुणा में एक देर रात्रि 12:00 बजे नेशनल हाईवे स्टैंड के पास शराब के नशे में एक कंटेनर ट्रक ड्राइवर ने सड़क पर बैठी हुई पांच गायों को कुचल दिया घटना के बाद भी ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका और बीकानेर की ओर फरार होने की कोशिश की लेकिन सेरूणा पुलिस की नाकाबंदी थी नाकाबंदी पर तैनात हेड कांस्टेबल सत्यवीर कांस्टेबल सांवरमल और ड्राइवर पवन शर्मा ने तुरंत ही ट्रक का पीछा किया और इस दौरान पीछे चल रहे अन्य वाहनों पर सवार लोगों ने भी पुलिस का सहयोग किया और आगे गाड़ी लगाकर ट्रक को रोकने में मदद की घटना के बाद मौके पर जबरदस्त आक्रोश फैल गया लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया लेकिन पुलिस ने भीड़ से उसे छुड़ाकर सुरक्षित हिरासत में लिया और नागालैंड नंबर के ट्रक को जप्त कर लिया और ले जाकर थाने में खड़ा किया बताया जा रहा है कि ट्रक में इलेक्ट्रिक स्कूटी भरी हुई थी घटना के बाद ग्रामीणों ने ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई की मांग की और प्रशासन से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील भी की