बीकानेर भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु।
बीकानेर में एक दुखद हादसे में चार लोगों की मृत्यु हो गई, घटना नापासर थाना क्षेत्र की है जहां देशनोक नौरंगदेसर मार्ग पर एक ऑटो रिक्शा पलट गया उसको सीधा करने के लिए एक पिकअप बुलाई गई गाड़ी में सवार लोगों ने ऑटो रिक्शा की मदद करने के लिए रुकी पीछे से आ रहे एक ट्रक ट्रेलर ने दोनों गाड़ियों में सवार सभी लोगों को टक्कर मार दी हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, घटनास्थल पर मौके पर पांच सात लोग मौजूद थे बाकी लोग घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि, एक व्यक्ति की देर रात्रि इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई
*हादसे में राजूराम पुत्र रामप्रसाद जाट लूणासर, चुरू, सुनील पुत्र लिच्छूराम गोदारा बादडिया, चुरूसुनील पुत्र भंवरलाल बिश्नोई रासिसर, बीकानेर तथा राजेश पुत्र पूर्णमल जांगिड़ झीनी, झुंझुनूं की मौके पर ही मृत्यु हो गई।*