February 12, 2026

बीकानेर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु तीन घायल हुए।

0
IMG-20250817-WA0067.jpg

सड़क दुर्घटना की खबर बीकानेर के विकास कॉलोनी थाना क्षेत्र से जहां शनिवार को शाम सड़क हादसे में एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए दुर्घटना बोलोरो कैंपर बाइक और ऑटो रिक्शा के मध्य हुई JNV कॉलोनी थाना प्रभारी सुरेंद्र पचार ने जानकारी देते हुए बताया कि म्यूजियम सर्किल से सांगलपुरा की ओर जा रहा बोलेरो कैम्पर गाड़ी अचानक डिवाइडर पर चढ़ गई और पलटी खाते हुए दूसरी दिशा में जा पहुंची। इस दौरान उसने सही दिशा में आ रहे बाइक और ऑटो से जबरदस्त टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मृत्यु  हो गई। बाइक पर “नेक मोहम्मद” लिखा हुआ था, मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

दुर्घटना के बाद हाईवे पर भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाने के साथ ही घायलों को भी राहगीरों की मदद से पीबीएम अस्पताल भिजवाया। तीनों घायलों को उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *