बीकानेर सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मृत्यु।
बीकानेर के मुक्ता प्रसाद इलाके में सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मृत्यु की घटना सामने आई है दुर्घटना 20 नवंबर को एसीबी कॉलेज के नजदीक करनी को अओघोगिक क्षेत्र में घटित हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुलेट गाड़ी को टक्कर मार दी इस संदर्भ में जेएमडी बद्रासर निवासी रोहित कुमार ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि वह अपने साथी विकास चौहान के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर जा रहा था इस दौरान करनी इंडस्ट्रीज एरिया के पास ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही और तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हुए और ओवर ट्रैक करने की दौरान उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े इस दुर्घटना में विकास चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया उसको तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने जयपुर के फोर्टिस अस्पताल रेफर किया लेकिन इलाज के दौरान 3 नवंबर को उसकी मृत्यु हो गई पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।