बीकानेर भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मृत्यु।
सड़क दुर्घटना के दर्दनाक खबर बीकानेर के पांचु थाना क्षेत्र से, जहां पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मृत्यु होगी जबकि एक घायल हो गया, मिली जानकारी के अनुसार भारतमाला रोड पर जोधपुर के मथानिया से एक इको गाड़ी में सवार होकर चार दोस्त देशनोक के करणी माता के दर्शन करने हेतु निकले थे, रात्रि करीब 2:15 पर उनकी गाड़ी बगड़ी से पाचु की तरफ जा रही थी और इस दौरान उनकी गाड़ी एक ट्रेलर से पीछे से जा टकराई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी गाड़ी का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया, दुर्घटना के बाद पांचू पेट्रोलिंग टीम, के संचालक धनाराम मायला मौके पर पहुंचे और कड़ी मस्कट के बाद गाड़ी में फंसे हुए यूवको को बाहर निकाला।चेतनराम बंजारा, मुकेश चौकीदार और बुधाराम मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई। चौथे युवक राकेश मेघवाल को गंभीर हालत में अस्पताल पहुँचाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पांचो थाने के एएसआई गंगाराम पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे, और हाईवे पर लगे हुए जाम को खुलवाया