सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु।
बीकानेर के संभाग के हनुमानगढ़ जिले से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है जहां पर महिला टीचर सहित तीन लोगों की मृत्यु हो गई वहीं 11 लोग घायल हो गए दुर्घटना संगरिया रोड पर गांव मानकसर के नजदीक घटित हुई जहां बाइक को बचाने की कोशिश में बस अनियंत्रित होकर पलट गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल के ट्रॉमा केंद्र भिजवाया गया है ।
हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर और एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है वहीं बस को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर यातायात शुरू करवाया गया।
पुलिस के अनुसार विश्वकर्मा ट्रेवल्स की बस सवेरे हनुमानगढ़ से डबवाली जा रही थी तभी बाइक को बचाने के चक्कर में बस सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकराते हुए पलटी खा गई दुर्घटना में सवार महिला की मौके पर मृत्यु हो गई वहीं बस के नीचे दबने से दो बाइक सवार युवकों ने भी मौके पर दम तोड़ दिया दुर्घटना में 11 लोग घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।