भयानक हादसे में पिता पुत्र घायल।
भीषण सड़क दुर्घटना की खबर बीकानेर जैसलमेर राजमार्ग नेशनल हाईवे 11 से है जहां पर कावनी फाटे के नजदीक मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ पापड़ की लेकर कोलायत से बीकानेर की ओर आ रही एक पिकअप अचानक असंतुलित होकर पलटी खा गई हादसे की भयानकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की गाड़ी के पलटते ही उसमें सवार पिता और पुत्र बुरी तरीके से गाड़ी में ही फंस गए मौजूद लोगों के अनुसार कावनी फाटा के नजदीक अचानक तेज धमाका लोगों को सुनाई दिया जब मालूम चला तो एक तेज रफ्तार पिकअप का टायर अचानक फट गया जिससे चालक ने वहांन पर अपना संतुलन खो दिया और पिकअप गाड़ी सड़क पर ही कई बार पलटी खा गई जिसके बाद उसमें लदा हुआ पापड़ सड़क पर बिखर गया दुर्घटना मैं घायल हुए व्यक्तियों की पहचान बीकानेर के बंगला नगर निवासी मधुसूदन पुत्र गणेश राम कुभार और उनके पुत्र सुरेंद्र के रूप में की गई दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे राजगीरों ने तुरंत फुर्ति दिखाते हुए दोनों घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है ।
घटना की सूचना मिलते ही नाल थाना के थाना अधिकारी विकास बिश्नोई पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और सड़क के बीचों बीच पिकअप पलटने के कारण कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई थी पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के मदद से क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्र गाड़ियों को सड़क से हटवाया और यातायात खुलवाया।