February 12, 2026

बीकानेर देशनोक दर्शन करने जा रहे थे दुर्घटना में महिला की मृत्यु।

0
IMG-20250817-WA0159.jpg

बीकानेर शहर के देशनोक पुलिया के नजदीक सोमवार रात्रि सड़क दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई दुर्घटना उस समय हुई जब बिहार निवासी जीवन चंद अपनी पत्नी नमिता दास पत्नी व अपनी साली पुनीता के साथ मोटरसाइकिल पर करणी माता मंदिर जा रहे थे।

रिपोर्ट के अनुसार जैसे ही दोनों पुलिया के नजदीक पहुंचे तब अचानक एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को जोरदार जबरदस्त टक्कर मार दी हादसे मैं नमिता दास गंभीर रूप से घायल हो गई मौके पर मौजूद लोगों ने उनको तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक महिला के पति जीवन चंद ने पुलिस में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है और बताया कि उनकी पत्नी नमिता और साली पुनीता मंदिर दर्शन के लिए गई थी तभी यह दुर्घटना घटित हो गई पुलिस ने मामला दर्ज करके अज्ञात वाहन चालक की खोज शुरू कर दी है गांव में घटना की सूचना मिलते ही माहौल गमगीन हो गया मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपी वाहन चालक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *