बीकानेर सड़क दुर्घटना एक की मृत्यु हुए घायल
भारतमाला एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना लगातार घटित हो रही है आज शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक कार चालक की मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया नापासर थाना क्षेत्र में पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे के आसपास नवरंगदेसर टोल वह रेस्ट हाउस के नजदीक हुई।
पुलिस के अनुसार एक कार जिसमें दो लोग सवार थे आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई टक्कर कार के ड्राइवर साइड की तरफ से हुई जिससे वह हिस्सा पूरी तरीके से बिखर गया इस दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई मृतक की पहचान नागौर निवासी हरपाल पुत्र रामू राम के रूप में हुई है कर में सवार दूसरे व्यक्ति को हल्की चोट लगी है सूचना मिलते ही नापासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के सबको कब्जे में लेकर सीएससी की मोर्चरी में रखवाया है मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।