तेज रफ्तार बाइक फिसली, दो युवक एक की मृत्यु हुई।
बीकानेर के डूंगरगढ़ में जबरदस्त सड़क हादसे ने सभी को हिला कर रख दिया जानकारी के अनुसार सेसोमु स्कूल के सामने हाईवे पर देर रात्रि एक बाइक फिसल गई और बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना की सूचना मिलते ही डॉक्टर एपीजे कलाम वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उप जिला अस्पताल में ले जाया गया डॉक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया बीकानेर पहुंचने से पहले ही घायल युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस व गांव के सरपंच को सूचित कर दिया गया स्थानीय लोगों ने के अनुसार हाईवे पर रात्रि के समय भारी वाहनों की तेज रफ्तार रोशनी की कमी के कारण ऐसी दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती है ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर लाइट लगाने और दुर्घटना नियंत्रण उपायों की मांग की है।