बीकानेर दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मृत्यु।
दर्दनाक सड़क हादसे की खबर बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र से नोखा रोड पर घटित हुई है जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मृत्यु हो गई जानकारी के अनुसार नोखा रोड स्थित रॉयल एनफील्ड शोरूम के सामने एक बस और बाइक के बीच टक्कर हो गई टक्कर इतनी तेज थी कि एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान पीबीएम में दम तोड़ दिया जानकारी में बताया जा रहा है दोनों मृतक युवक भिना सर के बाल्मीकि बस्ती के निवासी सूरज और ओंकार थे टोमा सेंटर के सीएमओ डॉक्टर कपिल के अनुसार हादसे के बाद जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो सूरज की मृत्यु हो चुकी थी वही ओंकार गंभीर रूप से घायल था उसकी सांसे चल रही थी चिकित्सकों की टीम में ओंकार को बचाने के लिए कोशिश की लेकिन चोट इतनी गंभीर थी कि उसे बचाया नहीं जा सका घटना की सूचना मिलते ही गंगा शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को सड़क से हटवा कर यातायात शुरू करवाया पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर छा गई