बीकानेर ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से 60 वर्ष के बुजुर्ग की मृत्यु।
बीकानेर के डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव गुसाईसर में एक सड़क दुर्घटना घटित हुई जिसमें 60 वर्ष से किसान की मौके पर ही मृत्यु हो गई जानकारी के अनुसार गुसाईसर बड़ा निवासी त्रिलोक राम पुत्र नारायण राम नायक खेत में ट्रैक्टर ट्राली में चारे की झाल भरकर गांव लौट रहे थे रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी खा गई त्रिलोग्राम ट्रॉली के ऊपर बैठे थे और पलटते ही चारे से भरी झाल के नीचे दब गए साथ में मौजूद मजदूरों ने उन्हें निकाला और तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत् घोषित कर दिया श्री डूंगरगढ़ थाना प्रभारी टीम के हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र मीणा के अनुसार शव को श्री डूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।