पुणे में सड़क दुर्घटना में 8 लोग जिंदा जले
भीषण सड़क हादसे की खबर महाराष्ट्र के पुणे शहर जहां पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या चार पर बेंगलुरु मुंबई सड़क पर एक माल वाहक ट्रक अनियंत्रित होकर छह गाड़ियों से टकरा गया जिसकी वजह से आठ लोग जिंदा जल गए अधिकारियों के अनुसार यह घटना माल वाहक ट्रक के ब्रेक फेल होने की वजह से घटित हुई ट्रक एक के बाद एक गाड़ियों से टकराता गया और फिर आग लग गई जिसकी वजह से लोगों को भगाने का मौका भी नहीं मिला फिलहाल मरने वालों की संख्या भी बढ़ सकती है घटना के बाद तुरंत ही प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया और दमकल की गाड़ियां वहां पहुंच गई दुर्घटना के बाद जले हुए वाहनों को सड़क पर से हटाने का कार्य किया जा रहा है।