बीकानेर मजदूरों से भरी गाड़ी पलटने से 6 घायल।
बड़ी खबर बीकानेर जिले के महाजन से है जहां पर मजदूरों से भरी एक गाड़ी पलटी,खा गई इस घटना में 6 जने घायल हो गए दुर्घटना अरजनसर-पल्लू मेगा हाइवे पर रानीसर के पास घटित हुई। घटना अलसुबह करीब साढ़े चार बजे की है
यह हरियाणा से मजदूरी करने के लिए श्रीकोलायत की तरफ जा रहे थे मजदूर।गाड़ी में कुल 12 श्रमिक थे।
रानीसर के पास मोड़ में चालक को नींद की झपकी आने से गाड़ी पलटी खा गई सूचना मिलते हीमहाजन पुलिस थाने से एएसआई ईश्वर सिंह पहुंचे मौके पर।
सभी 6 घायलों को करवाया महाजन अस्पताल में भर्ती करवाया
प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में रेफर किया गया। और महाजन की 108 एंबुलेंस से घायलों को भेजा गया बीकानेर।
108 एंबुलेंस के ईएमटी नरेंद्र शर्मा व चालक बक्शीश चौधरी ने दी जानकारी।