February 12, 2026

बीकानेर रूट को लेकर बस पर हमला किया की तोड़फोड़।

0
IMG_20251220_153840.jpg

गुंडागर्दी की घटना बीकानेर के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र से है जहां पर बस स्टैंड पर सरेआम गुंडागर्दी और तोड़फोड़ की घटना घटित हुई बसों के संचालन और रूट को लेकर चल रहे विवाद के चलते कुछ असामाजिक तत्वों ने कानून की परवाह किए बिना ही तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया।

रिपोर्ट के अनुसार एक निजी  ट्रेवल्स की बस पर कार में सवार होकर आए युवकों ने हमला कर दिया इस घटना से बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों और दुकानदारों में डर बैठ गया प्रत्यदक्षियो के अनुसार बस स्टैंड पर खड़ी एक निजी बस के पास अचानक एक कार आकर रुकी कार से उतरे लोगों ने आव देखा ना तब बस पर हमला कर दिया उन्होंने बस के आगे पीछे और साइड के शीशे तोड़ दिए कांच टूटने की आवाज और हंगामा से बस स्टैंड पर भगदड़ जेसी स्थिति हो गई घटना को अंजाम देकर मौके से आरोपी तुरंत फरार हो गए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और को खाजूवाला CO अमरजीत चावला के सुपरविजन और थाना अधिकारी नवनीत सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी की और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के कुछ देर बाद ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस हमले के पीछे बस के रूट को लेकर पुराना झगड़ा चल रहा है एक पक्ष में दूसरे पक्ष को डराने और नुकसान पहुंचाने के लिए यह हमला किया घटना में आक्रोशित लोगों और ग्रामीणों ने पुलिस के स से सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि बस स्टैंड पर सुरक्षा का माहौल बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *