बीकानेर रंजीश के चलते युवक को कैंपर गाड़ी से कुचला गंभीर हालत में रेफर किया।
बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र की चोपड़ा बाड़ी में गुरुवार की रात्रि को के समय आपसी रंजीश के चलते बोलोरो कैंपर में सवार होकर आए बदमाशों ने एक युवक को अपनी गाड़ी से कुचल दिया युवक गंभीर रूप से घायल हो गया गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में युवक को पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने पर युवक को जोधपुर रेफर किया गया है इस वारदात में एक युवती समेत9 जनों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज करवाया गया है
गंगा शहर थाना पुलिस के अनुसार आरोपियों ने जंभेश्वर नगर निवासी विष्णु सियाग को गुरुवार रात्रि बोलोरो कैंपर से कुचल दिया और घायल हालत में छोड़कर फरार हो गए घायल के भाई आदेश बिश्नोई की रिपोर्ट पर पुलिस ने इस मामले पर पिहू उर्फ ममता गोस्वामी राजा सोनी बाबूलाल बिजानिया बजरंग सुखदेव मनीष रामचंद्र राधेश्याम पूनम चंद सरवन कुमार सुभाष सुथार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है परिवादी ने बताया कि उसका भाई गुरुवार को चोपड़ा बाड़ी क्षेत्र गंगा शहर गया था और उसी समय आरोपियों ने उस पर जाम जानलेवा हमला कर दिया पुलिस घटना की जांच पड़ताल में फिलहाल जुटी हुई है।