February 12, 2026

बीकानेर रेल हादसा मालगाड़ी के  डिब्बे पटरी से उतरे।

0
IMG_20251007_130348.jpg

रेल हादसे की घटना बीकानेर के कोलायत क्षेत्र से है जहां पर बीकानेर से जैसलमेर की ओर जा रही एक मालगाड़ी सवेरे 7:00 बजे कोलायत और बीकानेर के बीच इंदौ का बाला गांव के पास अचानक डिरेल हो गई घटना में करीब 37 डिब्बे पटरी से उतर गए और कई डब्बे 10 से 20 फीट की दूरी पर जा गिरे तेज रफ्तार से चल रही मालगाड़ी के कारण रेलवे ट्रैक पर लगभग 100 फीट तक क्षतिग्रस्त हो गई घटना के बाद किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई रेलवे अधिकारियों के अनुसार घटना सीधी पटरी पर हुई जबकि आमतौर पर ऐसी घटनाएं ट्रैक में घुमाव पर होती है घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता शशि किरण के अनुसार घटना के बाद रेलवे का उच्च अधिकारी दल मौके पर पहुंच गया बीकानेर से जैसलमेर के बीच सुबह 7:40 पर रवाना होने वाली 14704 नंबर यात्री ट्रेन को रद्द करना पड़ा जल्द ही टैरेक को ठीक करके यातायात बहाल कर दिया जाएगा सूत्रों के अनुसार जैसे ही पहले चार डिब्बे पटरी से उतरे लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन रोक दी और जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *