February 12, 2026

पूर्व पार्षद के घर के आगे से थार गाड़ी चोरी हुई घटना सीसीटीवी में कैद हुई।

0
IMG_20250628_151320

Bikaner News ATN/बीकानेर शहर के सदर थाना क्षेत्र में घर के आगे खड़ी गाड़ी चोरी होने का मामला जानकारी में आया है सदर थाना क्षेत्र में घर के आगे खड़ी थार गाड़ी को अज्ञात चोर चुरा कर ले गए जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद मनोज बिश्नोई के सादुलगंज में मकान के आगे से रात्रि करीब 2:30 बजे थार गाड़ी चोरी हुई चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई बताया जा रहा है कि मनोज बिश्नोई ने रात्रि के समय अपने घर के आगे गाड़ी खड़ी की थी सुबह देखा तो घर के आगे गाड़ी गायब थी जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो पाया एक जना गाड़ी लेकर जाता दिखाई दे रहा है घर के आगे गाड़ी चोरी होने की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया पूर्व पार्षद ने आरोप लगाया है कि आए दिन शहर के किसी न किसी क्षेत्र में गाड़ियों की चोरियां हो रही है जिसके सीसीटीवी सामने आने के बाद भी अपराधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *