April 3, 2026

बीकानेर प्रॉपर्टी डीलर ने आत्महत्या की।

0
IMG-20250817-WA0159.jpg

आत्महत्या  की दुखद खबर बीकानेर शहर के नोखा तहसील से है जहां पर जमीन के लेनदेन में लगातार नुकसान से परेशान एक प्रॉपर्टी डीलर्स साजिद अली की पानी के कुंड में कूदने से मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार करीब 40 वर्षीय साजिद अली निर्वाण ने अपने घर में बने पानी के कुंड में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक साजिद के परिजन विक्रम अली ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि साजिद अली प्रॉपर्टी का कार्य करता था और पिछले काफी समय से जमीन के व्यापार में नुकसान होने के कारण मानसिक रूप से परेशान भी चल रहा था बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम के समय उसने यह कदम उठाया जिसकी जानकारी परिवार को तुरंत लग नहीं पाई बाद में जब परिजनों ने उसकी तलाश की तो घर के कुंड में साजिद का शव तैरता हुआ मिला परीजन उसे  अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता एवं समाज में सेवी अनवर अली निर्वाण के घर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए रमजान के मौके पर ईद की तैयारी के समय हुए इस हादसे से परिवार में खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *