प्रसिद्ध अभिनेत्री का 42 साल की उम्र में हुआ निधन
Bikaner NEWS ATN/बड़ी खबर इस वक्त अभिनेत्री की मृत्यु से जुड़ी है मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांटा लगा फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन को लेकर है बताया जा रहा है कि बिग बॉस 13 की कॉन्टैक्ट शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आधिकारिक रूप से इस बात का पता चल पाएगा। रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार की रात्रि को शेफाली के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ उनके पति परग त्यागी और तीन अन्य लोग उनको तुरंत मुंबई के अंधेरी क्षेत्र स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के मौत से जुड़ी एक जानकारी भी डॉक्टर के अनुसार सामने आई है डॉक्टरों का कहना है कि उनका पिछले चार-पांच साल से एंटी एजिंग का ट्रीटमेंट चल रहा था इसके लिए वह दवा खा रही थी लेकिन इन दवोंओ का हार्ट अटैक से कोई संबंध नहीं है प्रथम दृष्टि में शेफाली की मृत्यु हार्ट अटैक से बताई जा रही है हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है।