April 2, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी देशों में चल रहे युद्ध को लेकर दिया भाषण।

0
IMG_20260323_170210.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिमी देशों में चल रहे युद्ध को लेकर लोकसभा में  पहली बार भाषण दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय पश्चिम एशिया के हालात चिंताजनक है पिछले दो-तीन हफ्तों से जयशंकर जी और हरदीप पुरी जी ने इस विषय पर सदन को जरूरी जानकारी दी है लेकिन अब इस संकट को तीन सप्ताह से ज्यादा हो गए इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर और लोगों के जीवन पर बहुत विपरीत असर हो रहा है इसलिए पूरी दुनिया इस संकट से जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है प्रधानमंत्री ने कहा कि लगभग एक करोड़ भारतीय खाड़ी देशों में रहते हैं और वहां कार्य भी करते हैं जिनमें से तीन लाख से अधिक  भारत में सुरक्षित वापस लौट आए हैं इन समुद्र में जो कमर्शियल शिप चलते हैं इनमें भारतीय क्रू मेंबरों की संख्या भी बहुत अधिक है ऐसे अलग-अलग करणो के चलते भारत की चिंता भी अधिक है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जिस क्षेत्र में युद्ध चल रहा है वहां दुनिया के दूसरे देशों के साथ हमारे व्यापार का भी एक महत्वपूर्ण रास्ता है भारत हमेशा से ही मानवता के हित और शांति की आवाज उठाता रहा है और बातचीत और कूटनीति की इस समस्या का समाधान है।

हमारे प्रयास तनाव को कम करने और संघर्ष को समाप्त करने के लिए किया जा रहे हैं  युद्ध में किसी के भी जीवन पर संकट मानवता के हित में नहीं है इसलिए भारत का प्रयास सभी पक्षों को जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रोत्साहित करने का है नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके वीडियो देखें।

https://x.com/i/status/2035997710172733637

https://www.facebook.com/share/p/1McZ8hfaLv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *