पुलिस स्टेशन में बड़ा धमाका 7 लोगों की मृत्यु कई घायल।
पुलिस स्टेशन में बड़े धमाके की घटना सामने आई है जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के नौगांम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात्रि एक भीषण धमाका हुआ जिसमें सात लोगों की मृत्यु हो गई और 27 लोग घायल हो गए अधिकारियों के अनुसार घायलों में पांच की हालत अभी गंभीर बनी हुई है इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है नौगांम थाना परिसर में जप्त किए गए विस्फोटो का बड़ा जखीरा रखा गया था फोरेंसिक टीम और पुलिसकर्मी इन विस्फोटकों की जांच और सैंपलिंग कर रही थी तभी अचानक भारी धमाका हो गया धमाका इतना जबरदस्त था कि पुलिस स्टेशन की इमारत का बड़ा हिस्सा गिर गया पुलिस स्टेशन के अंदर आग लग गई और दूर तक धुआं फैल गया मारे गए लोगों में ज्यादातर पुलिसकर्मी और फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञ शामिल है एक नयाब तहसीलदार और प्रशासन के अन्य अधिकारियों की भी मृत्यु हुई है घायलों को सेना के 92 बेस अस्पताल में एस के आईएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है
जानकारी में बता दें कि यह है वही नौगाम थाना है जिसने हाल ही में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर मॉडल का पर्दा पास किया था इन पोस्टरों में कश्मीर में सुरक्षा बलों और बाहरी लोगों पर बड़े हमले की धमकी दी गई थी जांच में यह भी बात सामने आई है कि यह मॉडल उच्च शिक्षित प्रोफेशनल चला रहे थे इन्हें पुलिस ने व्हाइट कॉलर टेरर मॉडल नाम दिया था।