बीकानेर नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई एक को गिरफ्तार किया।
बीकानेर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है एंटीनाकोटिक्स पुलिस फोर्स और जसरासर थाना पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में 30 ग्राम एमडी ड्रग और बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है करवाई रेंज आईजी के निर्देशन में और जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह वह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कैलाश साधूं के सुपरविजन में की गई है
ANPF टीम का नेतृत्व महेंद्र दत्त वह जसरासर थाना अधिकारी की आलोक सिंह वह उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया जानकारी यह भी है की कार्रवाई में नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम भी साथ रही पुलिस टीम ने जसरासर क्षेत्र में कातर रोड स्थित एक कमरे में छापा मारा और छापे के दौरान पुलिस को मौके पर 30 ग्राम एमडी 8 पेटी देसी वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई पुलिस ने मुख्य आरोपी मामराज निवासी जसरासर को गिरफ्तार किया है फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है