February 12, 2026

बीकानेर  फिर बायोडीजल से भरी पिकअप मिली।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर के नोखा में नोखा क्षेत्र के रासीसर गांव में एक बार फिर नकली बायोडीजल गोरख धंधे का के मामले का खुलासा हुआ है और एक प्राइवेट स्कूल परिसर में संदिग्ध पिकअप गाड़ी मिलने से हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार  पुलिस को सूचना मिली कि स्कूल परिसर में बायोडीजल के नाम से इंडस्ट्रियल तेल तैयार और बेचा जा रहा है पुलिस ने संभागीय आयुक्त के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए नोखा थाना प्रभारी अरविंद भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान स्कूल परिसर में एक पिकअप वाहन में तेल से भरे ड्रम मिले जिन में नकली बायो डीजल होने का अंदेशा जताया गया क्योंकि इस मामले में कार्रवाई का अधिकार ईसी एक्ट के तहत डीएसओ स्तर के अधिकारियों के पास है इसलिए पुलिस ने इसकी जानकारी एसपी कैलाश सिंह सा’धू को दी अब डीएस ओ और सीईओ के निर्देशन में वाहन जप्त कर सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे इस कार्रवाई के बाद पुलिस प्रशासन और पुलिस दोनों ही एक्टिव मोड में है ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में नए नकली बायोडीजल का व्यापार तेजी से फैल रहा है जिससे पर्यावरण और वाहन दोनों को नुकसान पहुंचा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *