बीकानेर फायरिंग के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा
बड़ी खबर नोखा थाना क्षेत्र से है जहां पर मुकाम गांव में फायरिंग करने आम लोगों में डर का माहौल बनाने वाले हिस्ट्रीशीटर मदन बिश्नोई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है सोशल मीडिया पर वायरल हुई फायरिंग के वीडियो के आधार पर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई 13 अक्टूबर को गांव मुकाम में कुछ बदमाशों ने खुलेआम फायरिंग करी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की जांच में सामने आया कि फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर मदन बिश्नोई सुरेश उर्फ सुसिया शिकारी सचिन उर्फ शूटर बिश्नोई दिनेश बिश्नोई और अन्य लोग शामिल थे जिला पुलिस अधीक्षक एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में एसपी ग्रामीण कैलाश सिंह सांदू व वृताधिकारी हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज ने टीम गठित कर मुख्य आरोपी मदन बिश्नोई को गिरफ्तार किया।
*आरोपी से पूछताछ फिलहाल अभी जारी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।*
*गौरतलब है कि मदन बिश्नोई पर पूर्व में हत्या, हत्या का प्रयास, फिरौती, लूट और मारपीट जैसे कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।*
*आईजी हेमन्त शर्मा के विशेष अभियानऑपरेशन वज्र अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।*