February 12, 2026

बीकानेर पुलिस ने डॉक्टर को धमकी देने वाले को पकड़ा

0
IMG_20250330_113325

बीकानेर में नया शहर थाना क्षेत्र एरिया में डॉक्टर श्याम अग्रवाल से 25 लाख रुपए फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी भवानी को पकड़ा है थाना अधिकारी विक्रम तिवारी ने बताया कि भवानी मास्टरमाइंड विष्णु साद का रिश्तेदार है इस मामले में विष्णु साध और अभिषेक कुमार भी है जिनकी तलाश की जा रही है डॉक्टर अग्रवाल के बताए अनुसार 24 जुलाई की रात्रि कुछ युवक उनके अस्पताल आए और 25 लाख की फिरौती के साथ हर माह ₹100000 की बंदी देने का दबाव बनाया मना करने पर जान से मारने की धमकी दी थी अगले दिन आरोपी दोबारा फिर क्लीनिक में पहुंचे और चेंबर में घुसकर धमकाया भी था क्लीनिक के सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद भी हो गई डॉक्टर ने धमकी का ऑडियो क्लिप रिकॉर्ड  करके पुलिस को सुपुर्द किया था पुलिस ने नामजद आरोपी सहित कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *