पुलिस ने दो शातीर बदमाशों को पकड़ा नशीला पदार्थ व हथियार सहित
बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में जिला स्पेशल टीम डीएसटी और देशनोक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित और शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए अपराधियों के पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ एमडी हथियार और नगदी बरामद किए हैं पकड़े गए दोनों बदमाश गांव कुदसू थाना पांचू के रहने वाले हैं और लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे थे।
