बीकानेर पुलिस की होटल पर छापेमारी और एक को पकड़ा।
बीकानेर पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अलर्ट है इसी कार्रवाई के तहत श्री डूंगरगढ़ थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है सीओ डूंगरगढ़ के सुपरविजन में थाना अधिकारी जितेंद्र स्वामी के निर्देशन व एएसआई मोहनलाल मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को 152 ग्राम अफीम बरामद की है।
रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने देर रात्रि करीब 12:00 बजे सरदारशहर रोड पर एक होटल पर छापेमारी की और तलाशी के दौरान पुलिस को 152 ग्राम अफीम मिली पुलिस ने मौके पर आडसर पास निवासी 30 वर्षीय सांवरमल पुत्र सोहनलाल ब्राह्मण को गिरफ्तार किया श्री डूंगरगढ़ पुलिस अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है थाना अधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई से आगे भी जारी रहेगी।