February 12, 2026

बीकानेर बेटे को बचाने पिता भी डिग्गी में कूद गया दोनों की मृत्यु

0
IMG_20250330_113739

Bikaner News ATN/बीकानेर के कॉलेज तहसील के गांव गोविंदसर मैं एक दर्दनाक घटना घटी जहां एक पिता और पुत्र की डिग्गी में डूबने से मृत्यु हो गई,मृतकों की पहचान खींयाराम राइका (45) और उसके पुत्र विक्रम राइका (15) निवासी वार्ड नंबर 8, बीठनोक के रूप में हुई है थाना अधिकारी लखबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिता और पुत्र दोनों खेत में बकरियां चला रहे थे इसी दौरान पुत्र विक्रम को प्यास लगी तो विक्रम पानी की डिग्गी में पानी पीने की कोशिश की इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह डूबने लगा उसको देखकर पिता भी पानी की डिग्गी में उतर गया दोनों को ही तैरना नहीं आता था पानी अधिक होने की वजह से दोनों की डूबने से मृत्यु हो गई। घटना का मालूम सब चला जब ग्रामीण लोग डिग्गी के पास से गुजरे तो वहां पर मोबाइल और चप्पले पड़ी थी संदेह होने पर खेतपाल सिंह और अन्य ग्रामीण लोगों ने पुलिस को सूचित किया सूचना मिलने पर एएसआई जय सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे, दोनों लोग मृतकों के शव को बाहर निकला गया और कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *