बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई पीबीएम अस्पताल में चेकिंग अभियान।
बीकानेर संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल पीबीएम में आज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी शनिवार को पुलिस दल ने अचानक सर्च अभियान चलाया कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अस्पताल को चारों से घेर लिया और सघन चेकिंग की इस कार्रवाई से एक बार हड़कंप का माहौल हो गया एसपी कावेंद्र सागर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवारी के सुपरविजन में की गई इस बड़े ऑपरेशन में co श्रवण दास संत हिमांशु शर्मा अनुष्का कालिया सहित 100 जवान वह अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद थे पुलिस की टीम ने अस्पताल क्षेत्र में स्थित पार्किंग डेयरी बूथ चाय की थडियां और ढाबो पर चेकिंग की इस दौरान अवैध नशे के साथ 10 से 15 संदिग्ध लोगों को पुलिस ने पकड़ा है।