February 12, 2026

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर रही थी घिनोना कार्य पति ने लगाया संगीन आरोप।

0
IMG_20250330_113325

राजधानी जयपुर जिले के रेनवाल कस्बे में एक पति ने अपनी पत्नी वह उसके प्रेमी का खिलाफ हत्या की साज़िश करने का  इल्जाम लगाया है इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया पीड़ित पति भंवरलाल ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और उसका प्रेमी लादूराम नामक युवक उसे धीरे-धीरे जहर देकर मारने की कोशिश कर रहे थे

भंवरलाल  के बताए अनुसार घटना 22 जून रात्रि की है रात्रि में करीब  12:00 बजे वह नींद में सोया हुआ था तभी कमरे में किसी के हलचल से उसकी नींद खुल गई उसने देखा कि उसकी पत्नी आपत्तिजनक हालत में लादूराम के साथ कमरे में मौजूद थी जब उसने विरोध किया तो पत्नी ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की जबकि लादूराम मौके से फरार हो गया पीड़ित के शोर मचाने पर घर वाले परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसको बचाया।

भंवरलाल ने पुलिस को बताया कि झगड़ा कर पत्नी अलग कमरे में सोने के लिए चली गई थी और वह उसको राजी करने के लिए कमरे में गया तो वहां प्रेमी के साथ मिली भंवरलाल ने यह भी दावा किया कि लंबे समय से उसकी तबीयत खराब चल रही है और उसे शक था कि उसकी पत्नी खाने-पीने के समान में कुछ मिला रही है घटना के बाद जब रिश्तेदारों के साथ कमरे की तलाशी ली गई तो अलमारी के अंदर से सफेद रंग का एक पाउडर निकला कुछ नशीली गोलियां और दवाइयां व सीरीज बरामद हुई पीड़ित ने आरोप लगाया कि यह सभी चीज उसे धीरे-धीरे जहर देने के लिए प्रयोग में ली जा रही थी।

मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि मार्च 2024 में पत्नी अपने प्रेमी लादूराम के साथ घर से फरार हो गई थी जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई थी कुछ दिनों बाद वह अपने पीहर वालों के साथ वापस आ गई थी अब भंवरलाल ने पुलिस से गुहार लगाई है की पत्नी और लादूराम के खिलाफ हत्या की साज़िश अवैध संबंध और घरेलू हिंसा जैसी धाराओं में कड़ी कार्रवाई कार्रवाई की जाए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है पुलिस के अनुसार मेडिकल जांच और मिली सामग्री की फॉरेंसिक लैब से रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *