February 12, 2026

हैरान करने वाला मामला जूस पिलाने के बहाने पति ने पत्नी का कान काट दिया।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

राजस्थान के कोटा जिले के महावीर नगर थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां पर घरेलू विवाद ने हिंसक और रूप ले लिया और पति ने अपनी पत्नी को जूस पिलाने के बहाने घर पर बुलाया और सुनसान सड़क पर ले जाकर  मारपीट की और उसने चाकू से पत्नी का कान काट दिया घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस को इस बात की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया ।

घायल में महिला गिरजेश के अनुसार पिछले दो महीनों से अपने पीहर देवली मांझी गांव में रह रही थी उसकी तबीयत ज्यादा खराब रहती थी और कुछ समय पहले अस्पताल से छुट्टी मिली थी इसी दौरान पति को खुशराज ने उसको फोन पर कहा कि वह उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए कोटा शहर ले जाएगा महिला के पिता उसे कोटा छोड़कर वापस लौट आए रात्रि करीब 10:00 बजे खुसराज ड्यूटी करके घर आया और उसने जूस पिलाने के बहाने पत्नी को बाहर बुलाकर अपने साथ ले गया अचानक रास्ते में चलते उसे एक सुनसान सड़क की ओर ले गया जहां अचानक उसे पर हमला कर दिया गिरजेश ने बताया कि खुशराज ने पहले उसे धक्का देकर कांटो वाली झाड़ियां में गिरा दिया इसके बाद चाकू से वार करते हुए उसका एक कान काट दिया दर्द से  बिलबिलाती महिला किसी तरह वहां से बाहर निकली और खुशराज मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आरोपी पति खुशराज खुद महावीर नगर थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी बात बताई उसकी पत्नी गिरजेश उसे पर प्लॉट खरीदने के लिए दबाव डाल रही थी जिसकी वजह से दोनों के बीच झगड़ा हो गया और यह घटना घटित हुई हालांकि महिला ने इन आरोपों को पूरी तरीके से इनकार दिया है और कहा कि पिछले 2 महीने से दोनों के बीच कोई विवाद नहीं था महिला का आरोप है कि उसके पति ने पूरी घटना को योजना बनाकर अंजाम दिया और उसे जूस पिलाने के बहाने बुलाकर हमला कर दिया मामले को लेकर CI रमेश कवीया ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला को एमबीएस अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया है वह अभी डॉक्टरों की निगरानी में है उसका उपचार किया जा रहा है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *