February 12, 2026

बीकानेर परिवार पर किया जानलेवा हमला पिता का अपहरण किया।

0
IMG_20250330_113325

बीकानेर के सेरूणा थाने में खेत में घुसकर एक काश्तकार के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है थाना अधिकारी पूर्ण मल के अनुसार नोसरिया निवासी 22 वर्षीय वसुंधरा पुत्री हडमाना राम मेघवाल ने सहीराम व रामेश्वर लाल पुत्र छोटू राम मेघवाल बाबूलाल पुत्र गोपाल राम मेघवाल सुखराम पुत्र सुल्तान राम मेघवाल अशोक पुत्र जगदीश मेघवाल निवासी गोपालसर बुद्धाराम पुत्र नरसाराम मेघवाल शिवलाल व देवीलाल पुत्र नरसाराम मेघवाल निवासी लाल लालमदेसर नया के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह  खेत में परिवार सहित गोपालसर की रोही में एक खेत में कासतकार के रूप में रहते हैं 3 जुलाई को उसके भाई राकेश और माता-पिता छोटा भाई मनोज और वह ढाणी में सो रहे थे तभी रात के समय 12:00 बजे एक पिकअप गाड़ी में सवार आरोपी आए और सोते हुए सभी पर जानलेवा हमला कर दिया पीड़िता ने बताया कि आरोपीयों उसके पिता को घसीट कर अपहरण कर ले गए और पिता अभी तक उनकी कैद में है पीड़िता ने पिता को छुड़वाने की थाने में गुहार लगवाई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूरणमल को सुपुर्द की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *