युवक युवती के शव पानी में तैरते हुए मिले।
युवक युवती के पानी की डिग्गी में शव मिलने की घटना बीकानेर के पड़ोसी जिले चूरू से है जहां पर दोनों पिछले तीन दिनों से गायब थे दोनों के परिजनों ने भानीपूरा थाने में रविवार को लापता की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी ग्रामीणों को गांव के ही खेत में बनी डिग्गी में दोनों युवक युवती के शव मिले भानीपुरा के हेड कांस्टेबल प्रहलाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को थाने में एक लापता रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी थी सोमवार सुबह सूचना मिली कि गांव रायपुर के पास एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में दो लोगों के शव तैर रहे हैं पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच की तो मालूम चला गांव रायपुर के प्रेमी जोड़े ने डिग्गी में कूद कर आत्महत्या कर ली दोनों के परिजनों को मौके पर बुलाकर पहचान करवाई गई मर्तकों की पहचान गांव रायपुर निवासी मुकेश कुमार पुत्र सोहनलाल मेघवाल और सपना पुत्री राजूराम वाल्मीकि के रूप में हुई पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज करके आगे कार्रवाई शुरू कर दी