बीकानेर पानी की डिग्गी में डूबने से महिला की मृत्यु
डूबने से मृत्यु का मामला बीकानेर के खाजूवाला थाना क्षेत्र से है जहां एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मृत्यु हो गई घटना 27 जून के शाम को 4:00 बजे की है जो चक 25 KYD गांव में घटित हुई मृतक महिला के पति मांगीलाल बिश्नोई ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी पत्नी शारदा खेत में बनी पानी की डिग्गी में पानी निकालने गई और इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गई और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है