बीकानेर पानी के कुंड में तैरता मिला व्यक्ति का शव जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर श्री डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है घटना 26 जुलाई की है सुबह 7:00 के करीब पानी के कुंड में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया जानकारी के अनुसार सुखराम नामक व्यक्ति ने इस संदर्भ में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई उन्होंने बताया कि कुंड में मिला शव उनके भाई रामरख का है परिवादी ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि उसका भाई रामरख पिछले कुछ समय से तनाव में था हालांकि कुंड में व्यक्ति के शव मिलने के पीछे क्या कारण है अभी मालूम नहीं चल पाया है डूंगरगढ़ पुलिस में सुखराम की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और मौत किन कारणों से हुई इसकी भी जांच की जा रही है।