बीकानेर 48 लाख रुपए की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड को पकड़ा।
बीकानेर में साइबर ठगी के द्वारा डिजिटल अरेस्ट करके लाखों रुपए हड़पने के मामले में बीकानेर की साइबर थाना पुलिस ने अंतर राज्य स्तर पर बड़ी कामयाबी हासिल की है पुलिस की टीम ने ठगी के मास्टर माइंड किरण कुमार को कर्नाटक के बेंगलुरु से पकड़ लिया है ठगी के मास्टरमाइंड बीछवाल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक सास बहू को सुप्रीम कोर्ट का फर्जी वारंट भेज कर खुद को सीबीआई और ईडी अफसर बाता कर 48 लाख रुपए की ठगी कर ली।
