February 12, 2026

बीकानेर पड़ोसी ने ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर शहर के रंजीतपुर थाना इलाके में एक 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसके पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है घटना करीब एक महीना पहले की है लेकिन डरी हुई बच्ची ने अब जाकर घर वालों को अपनी आप बीती सुनाई जिसके बाद पिता ने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज करवाया है आरोपी की आयु 25 वर्ष है वह पीड़ित परिवार के पड़ोस में ही रहता है

रणजीतपुरा थाना अधिकारी चंद्रजीत सिंह भाटी के अनुसार पीड़िता के पिता ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई है घटना करीब एक महीने पहले की है 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची घर से बाहर गई थी उसी समय पड़ोस के रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने उसको अकेला देखकर गलत कार्य किया घटना के बाद आरोपी ने नाबालिग को डरा धमका कर चुप करवा दिया।

और र्डर के कारण बच्ची ने घर में किसी को कुछ नहीं बताया काफी दिनों तक गुमसुम रहने के बाद जब बच्ची ने धीरे-धीरे परिजनों को घटना के बारे में बताया तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई और पिता ने तुरंत थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया SHO भाटी के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीNएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर मेडिकल बोर्ड से पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है मामले की जांच खुद थाना अधिकारी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *