बीकानेर नव निर्माण मकान की छत गिरी एक की मृत्यु एक गंभीर घायल।
बीकानेर के पूगल थाना इलाके में एक बड़ा हादसा घटित हुआ।जानकारी के अनुसार पुगल थाना क्षेत्र के 5 पीबी गांव में एक मकान की छत गिर गई जिसके चलते दो लोग मलबे में दब गए अचानक छत गिरने से मौके पर हड़कंप मच च गया स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन मकान की छत डालने का कार्य हो रहा था इसी दौरान अचानक छत गिर गई जिसकी चपेट में मकान मालिक आयु 50 वर्ष रफीक और 30 वर्षीय मिस्त्री मुकेश चपेट में आगे दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर घायल को पीबीएम रेफर किया गया इस दुर्घटना में मिस्त्री की मृत्यु हो गई सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू किया है।