नव विवाहिता की शादी के 27 दिनों बाद ही दर्दनाक मृत्यु
बीकानेर के छत्तरगढ़ में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां पर शादी के मात्र 27 दिन बाद ही एक नव विवाहिता की अचानक मृत्यु हो गई जानकारी के अनुसार छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में चुन्नीलाल सोनी की पत्नी पूजा सोनी की शुक्रवार को अचानक तबियत बिगड़ गई परिवार के लोगों ने बताया कि पूजा कुछ दिनों से बीमार थी जांच में डेंगू होने की पुष्टि हुई थी उसकी हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए बीकानेर ले जा ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया मृतक विवाहिता के पिता गोपाल दास सोनी निवासी पाबू बारी ने इस संदर्भ में पुलिस को रिपोर्ट दी है पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम छत्तरगढ़ के सरकारी अस्पताल में किया गया जिसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।