बीकानेर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया।
बीकानेर के कोर्ट गेट थाना क्षेत्र से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है विवाहिता ने अपनी रिपोर्ट दी है और बताया कि की उसी की कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत युवक ने उसे विश्वास में लेकर नशे में दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो खींची और ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूली पीड़िता ने बताया कि साल 2020 में अपने पति से अलग होने के बाद वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रही थी।
इसी दौरान कंपनी में कार्यरत युवक से उसकी पहचान हुई आरोपी उसकी बीमारी के बहाने घर आने जाने लगा और विश्वास जीत लिया 25 अप्रैल को आरोपी युवक मिठाई का डिब्बा लेकर उसके घर आया और प्रसाद बताकर खिलाया मिठाई में नशे की दवा मिलने से वह विवाहित बेहोश हो गई इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींचे और वीडियो बना लिया इसके बाद आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर 50000 से अधिक रुपए वसूले और सादे कागज पर हस्ताक्षर भी करवा दिए इतना ही नहीं आरोपी ने जयपुर ले जाकर होटल में भी उसका शोषण किया जब पीड़िता ने इस बात का विरोध किया तो उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी विवाहित महिला की शिकायत पर कोर्ट गेट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म ब्लैकमेलिंग धमकी और जबरदस्ती वसूली सहित अलग गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है मामले की जांच थाना अधिकारी को सुपुर्द की गई है