बीकानेर नशीले पदार्थ के साथ युवक पकड़ा गया।
Bikaner News ATN/बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन पर नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को सदर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करके 92. 26 ग्राम एमडी के साथ एक सप्लायर को पकड़ा की सदर थाना CI दिगपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए सप्लायर मोहम्मद साजिद पुत्र मोहम्मद सलीम ताजियों की चौकी कसाइयों की बारी का निवासी है जो की भुट्टो के बास से एमडी की खेप लेकर सप्लाई करने निकला था आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर राजीव कांस्टेबल अभिषेक रामरख बाबू सिंह रामकेश और संजय कुमार शामिल थे
