बीकानेर नहर में गिरने से महिला की मृत्यु।
बीकानेर के लूणकरणसर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है जहां हरियासर गांव के पास कमर्शियल लिफ्ट नहर में गिरने से एक महिला की मृत्यु हो गई नहर में महिला का शव नहर तैरता देखकर ग्रामीणों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी लूणकरणसर थाना अधिकारी गणेश कुमार बिश्नोई के अनुसार मृतक महिला की पहचान मुली देवी आयु 35 वर्ष पत्नी दुर्गाराम पांचाल निवासी गोपाल्याण के चक एक एलकेडी के रूप में हुई
सोमवार की सुबह मूली देवी घर से लूणकरणसर बाजार घर का सामान लेने के लिए निकली थी दोपहर में उसका शव नहर में तैरता मिला पुलिस ने घटनास्थल के पास जांच की तो नहर के पटडे पर मोबाइल और चप्पल मिली महिला के पास लूणकरणसर से हरियासर की बस टिकट भी मिली जानकारी के अनुसार वह हरियासर बस स्टैंड से पैदल चलकर नहर तक पहुंची और करीब 2:30 बजे नहर में गिरी दुर्घटना या किस वजह से यह घटना हुई इसके बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है पुलिस ने मृतक महिला के पिता सुखराम की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।